हरिद्वार। पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 12 दुपहिया वाहन बरामद किये गये हैं। अपने महँगे शौक पूरे करने के लिए मोटरसाईकिल चोरी की वारदातों को अपनाया। एक युवक आलोक बी.ए तथा ईमरान बी.ए. व आई.टी.आई. पास है। अभी कुछ अन्य गैंग भी खाकी की रडार पर हैं।
एसएचओ भावना कैथौला ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से चोरी हुई मोटरसाइकिलों को बरामद करने के लिये पुलिस की इलेक्ट्रॉनिक एवं मैनुअल इनपुट के आधार पर टीम गठित की गयी थी। सर्विलांस और मैनुअल चैकिंग तथा मुखबिर तंत्र की सूचना पर वाहन चोर गैंग के सक्रिय होने पर नजर रखी जा रही थी। जिन्हें पुलिस ने खडखड़ी क्षेत्र से चोरी की 2 मोटर साइकिलों समेत धर दबोचा।
पुलिस ने थाने लाकर पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि यह बाइकें चोरी की हैं। पकड़े गए अभियुक्तोें ने अपना नाम आलोक पुत्र अविनाश निवासी ग्राम औरंगाबाद, थाना मकलगंज जिला लखीमपुर खीरी, (वर्तमान निवासी कृपाल आश्रम, रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार), ईमरान पुत्र रियासत निवासी ग्राम सुल्तानपुर दोस्त थाना डिलारी मुरादाबाद (वर्तमान निवासी ब्रहमपुरी सिडकुल हरिद्वार), संदीप पुत्र रुहला निवासी ग्राम हराठी जनता रोड थाना जनकपुरी सहारनपुर, कुर्बान पुत्र अलीहसन निवासी महौल्ला गुलाम औलिया थाना गंगोह जिला सहारनपुर बताया।
वाहन चोरों ने हरिद्वार, रानीपुर, लक्ष्मण झूला (ऋषिकेश), रूडकी आदि क्षेत्रो से वाहनों को चोरी किया था। जिनकी निशांदेही पर पुलिस टीम ने मोतीचूर जंगल से 9 मोटर साईकिलें व 1 स्कूटी बरामद की। बाजार में वाहनों की कीमत लगभग 10 लाख बताई गई।
बरामद वाहनों में 2 मोटरसाईकिल,1 एक्टिवा रंग सफेद, 8 सुपर स्पलेण्डर, 1 यमाहा आर-15 बिना नम्बर प्लेट पाई गई। आरोपी पूर्व में भी वाहन चोरी व लूट की घटनाओं में जेल जा चुके हैं।
पुलिस टीम में SSI मुकेश थलेडी, SI खेमेन्द्र गगवार (प्रभारी चौकी खडखडी), SI प्रवीन रावत, हेड कांस्टेबल सजय पाल, जितेन्द्र, विकास व कांस्टेबल राहुल धानिक, अनिल कण्डारी, कमल मेहरा शामिल थे।