संवाददाता
काशीपुर। केंद्र सरकार की अग्नीपथ योजना के विरोध में आज यहां युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया ।
युवा कांग्रेस के नेता प्रभात साहनी के नेतृत्व में आज यहां दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित हुए और केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को युवाओं के लिए कलंकित बताते हुए भारी विरोध प्रदर्शन किया। इन कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। विरोध करने वालों में प्रभात साहनी के अलावा अब्दुल कादिर ,चेतन अरोरा ,अनिल, अमनदीप सिंह ,मोहम्मद अकरम, अनिल कुमार समर खान ,राज सक्सेना, शुभम ,मुकेश ,विक्रम तथा महेंद्र बेदी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।