अजब-गजब -: पति से भरण पोषण मांगने कुटुंब न्यायालय पंहुची विधवा महिला -: पढ़िए क्या है पूरा मामला

हरिद्वार से एक्सक्लुसिव खबर -: आप भी सोच में पड़ गए होंगे कि ऐसा अजब गजब आखिर कहां हो सकता है कि एक महिला विधवा भी है और साथ साथ वही महिला सुहागन भी है। जिहां ये अजब गजब और कहीं नही बल्कि हमारे भारत देश की धर्म नगरी हरिद्वार का वाक्या है ।पेशे से खुद को पत्रकार बताने वाली ये महिला वंदना गुप्ता सन 2019 में हरिद्वार के कुटुंब न्यायालय में खुद को एक व्यक्ति मयंक भारद्वाज की अर्धांगनी बता रही है और अपने पति के द्वारा त्याग दिए जाने पर न्यायालय से भरण पोषण दिलाने की याचिका दे कर न्याय दिलाने की मांग कर रही हैं वही दूसरी और सन 2021 में एक एस सी एस टी समेत कई अन्य गम्भीर धाराओं में खुद के खिलाफ दर्ज हुए एक मुकदमे से बचने के लिए डी जी पी उत्तराखंड समेत माननिय उच्चतम न्यायालय में खुद को विधवा महिला और दो नाबालिक बच्चो का हवाला देते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग कर रही है । इस बारे में जब हमने मयंक भारद्वाज से जानकारी लेनी चाही तो मयंक ने बताया कि यह महिला आपराधिक परवर्ती की आदी है और उन पर गलत सलत आरोप लगा कर केस वापिस लेने के नाम पे अवैध रूप से पैसा मांगती है । वंदना गुप्ता पे असंख्य मामले पुलिस में दर्ज है जिनमें से कुछ मामलों में वंदना गुप्ता के खिलाफ कोर्ट से वारंट भी जारी हो चुके हैं लेकिन राजनैतिक दबाब के चलते हरिद्वार पुलिस वंदना गुप्ता पर हाथ नही डाल पा रही हैं । वंदना गुप्ता ने इस बारे में कोई भी बात मीडिया से करने को साफ मना कर दिया।मयंक भारद्वाज की माने तो वो 2014 से अब तक इस ब्लैक मेलर महिला के खिलाफ हरिद्वार से लेकर देहरादून तक पुलिस से गुहार लगा चुके है लेकिन जॉच का हवाला देकर पुलिस मामले पर पर्दा डाल देती हैं जबकि इस महिला की झूठी शिकायत पर पुलिस मयंक को एक दम बुला लेती हैं और उन्हें ही डराती और धमकाती है । मयंक बताते हैं की वंदना गुप्ता ने कुटुंब न्यायालय में उनके खिलाफ 2019 में भरण पोषण देने का वाद डाला है जबकि 2021 में वह कई दस्तावेजों में खुद को विधवा महिला होना बता रही हैं । ये ही नही वंदना गुप्ता कुटुम्भ न्यायालय से केस वापिस लेने के एवज में मयंक से दस लाख रुपये की मांग कर रही है जिसकी वीडियो भी मयंक के पास उपलब्ध हैं ।इसकी शिकायत मयंक ने एस पी सिटी हरिद्वार को पिछले एक महीने पहले सेकर रखी है लेकिन हमेशा की तरह अभी तक कोई कार्यवाही पुलिस द्वारा नही हुई हैं ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *