अन्तर्राज्जीय वाहन चोर गिरफ्तार

हरिद्वार। बहादराबाद पुुलिस ने एक अन्तर्राज्जीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से हुंडई वरना कार बरामद की गई है।

विगत दिनों हरिद्वार पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान कलियर मोड़ पर एक संदिग्ध कार एचआर 03के 3425 को रोककर कागज चैक किए गये तो चालक के पास कागज नही थे। पुलिस पूछताछ में पता चला कि चालक ने कार भटिंडा से चोरी की थी। पुलिस ने थाना भटिंडा से संपर्क किया तब पता चला कि उक्त कार के संबंध में मुकदमा धारा 379 आईपीसी पंजीकृत है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम कुलदीप सिंह (उम्र 32) पुत्र जय सिंह निवासी मनमोहन नगर थाना बलदेव नगर जिला अंबाला हरियाणा बताया है। इस दौरान पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनिल चौहान, एसआई हेमदत भारद्वाज, कॉन्स्टेबल दिनेश चैहान, पंकज ध्यानी, विकास थापा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *