अभय बने काशीपुर के नए एएसपी, चंद्रमोहन देहरादून स्थानांतरित

काशीपुर । लंबे समय से काशीपुर में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह का स्थानांतरण कर उनके स्थान पर अभय कुमार सिंह को काशीपुर का नया एएसपी बनाया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में कई आईपीएस और यूपीएस अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है, काशीपुर के एएसपी चंद्र मोहन सिंह को एसटीएफ देहरादून का एसपी बनाया गया है ,जबकि रुद्रपुर के एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक अभय कुमार सिंह को काशीपुर का नया एसपी नियुक्त किया गया है। देहरादून के डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत को डीआईजी अभी सूचना एवं सुरक्षा तथा डीआईजी कारागार बनाया गया है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह को हरिद्वार का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है ।एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक हरिद्वार हिमांशु कुमार को बागेश्वर का नया एसपी बनाया गया है, तो बागेश्वर के एसपी अमित श्रीवास्तव को पुलिस मुख्यालय में एसपी नियुक्त किया गया है ।एसपी एसटीएफ देहरादून स्वप्न किशोर को एसपी रुड़की बनाया गया है जबकि एसपी रुड़की प्रमेंद्र डोभाल को प्रभारी एसपी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *