हरिद्वार। आज पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 508 रेलवे स्टेशनो का पुनर्विकास का शिलान्यास किया। जिनमें उत्तराखण्ड के तीन रेलवे स्टेशन रुड़की, हर्रावाला, लालकुँआ भी शाामिल रहे। इससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान होंगी।

इस अवसर पर रेलवे स्टेशन रुड़की में आयोजित कार्यक्रम में सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक, राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चैधरी, पूर्व विधायक सुरेश राठौर, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, शोभा राम प्रजापति, पूर्व जिला अध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चैहान आदि शामिल हुये।