काशीपुर। पति की अय्याशी का विरोध करने पर एक विवाहिता को उसके पति ने तीन तलाक देकर दुधमुही बच्ची सहित घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं समझाने गए विवाहिता के भाई पर भी उसके पति और ससुराल वालों ने हमला कर दिया, पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
मिली जानकारी के अनुसार भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दोलपुरी निवासी अशफाक ने अपनी पुत्री मोसमा की शादी यहां मोहल्ला कटरा ताल नई बस्ती निवासी फाजिल पुत्र शकील मुल्ले के साथ 18 मई 2021 को मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार की थी । आरोप है कि फाजिल बहुत ही अय्याश किस्म का व्यक्ति है वह अपनी पत्नी के सामने ही अन्य लड़कियों वा महिलाओं से फोन पर बात करता था और आए दिन पूरी पूरी रात बिना बताए घर से गायब रहता था। विरोध करने पर वह मोस्मा के साथ मारपीट करता था मौसम की 6 महीने की छोटी बच्ची भी है। विगत दिवस फाजिल पूरी रात गायब रहने के बाद सुबह 5 बजे घर आया तो उसकी पत्नी ने गायब रहने का कारण पूछा इसी पर वह आग बबूला हो गया और पहले तो उसने मोसमा के साथ मारपीट की उसके बाद तीन तलाक देकर दुधमुही बच्ची के साथ घर से निकाल दिया । इसके बाद मौसम आने नजदीक ही रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर जाकर फोन करके अपने भाई दानिश को बुलाया जिस पर दानिश अपनी बहन को लेकर ससुराल उसकी ससुराल पहुंचा तो उसके साथ भी फाजिल वा उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने बुरी तरह मारपीट की इतना ही नहीं उन्होंने मौसम के ऊपर तेजाब डालने का भी प्रयास किया, किसी प्रकार वहां से निकलकर वह कोतवाली पहुंचे ।पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर मौसम आ के पति फाजिल ससुर शकील, देवर जावेद ,तंजीम व ननद जेनब के विरुद्ध धारा 498ए, 323, 504 ,506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।