हरिद्वार। नशा तस्करों पर आज पुलिस की गाज गिर चुकी है। नशा तस्करों को दबोचने के लिए पुलिस प्रशासन कई दिनों से पूरे एक्शन व हरकत में चल रहा था। विभिन्न स्थानाें से कड़ी मशक्त करते हुयेे पुलिस ने 5 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 7 लाख रूपये की स्मैक बरामद की गयी है।
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार से मिली जानकारी के अनुसार रानीपुर पुलिस, सीआईयू व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम ने जेकेटी आउटर से राशिद पुत्र विनम्र निवासी ग्राम सिसौना, भगवानपुर को 15.34 ग्राम अवैध स्मैक तथा डिजिटल तराजू के साथ गिरफ्तार किया है।
उधर सुमन नगर तिराहे पर कार से स्मैक की तस्करी करते हुए 3 अभियुक्तों सहित मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये अभियुक्तों में सचिन उर्फ रावण पुत्र महिपाल, अश्वनी पुत्र राजकुमार निवासी रावली महदूद व समीम पुत्र हनीफ, कामिल पुत्र साबिर निवासी बुड्ढाहेड़ी पथरी हैं। जिनके कब्जे से 51.1 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है। अभियुक्त सचिन के विरूद्ध रानीपुर कोतवाली में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज है।
तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चैहान, उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार व अमित नौटियाल, हेड कांस्टेबल कुन्दन सिंह, कांस्टेबल महेशानंद, महेंद्र तोमर, विजयपाल, यशवन्त तथा सीआईयू टीम में उपनिरीक्षक रंजीत तोमर, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल उमेश कुमार, त्रिभुवन, पदम एटीडीएफ कांस्टेबल दीपक चैधरी है।