अवैध खनन के खिलाफ हुई कार्रवाई, जेसीबी सहित कई वाहन किए सीज

लक्सर। लक्सर एसडीएम ने क्षेत्र में अवैध खनन की मिली शिकायत पर छापेमारी करते हुए एक जेसीबी मशीन सहित अवैध खनन को अंजाम दे रहे कई वाहनों को सीज कर दिया।

एसडीएम गोपालराम बिनवाल ने बताया की अवैध खनन होने की सूचना मिल थी जिस पर छापेमारी करते हुए उनके द्वारा एक जेसीबी सहित चार ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज कर दिया गया है। जिनके खिलाफ अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *