अवैध खनन माफियाओं की अब खैर नहीं -जिलाधिकारी

हरिद्वार। जिले में कतई अवैध खनन बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जिले में अवैध खनन व परिवहन करने वालों पर खनन विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिससे खनन माफियाओं में अफरा-तफरी मची हुई है। खान अधिकारी प्रदीप कुमार को मुखबिर ने सूचना दी कि एक ट्रक बिना रवन्ना वाला भगवानपुर की ओर तेजी से गया हैै। वाहन का पीछा करते ही उसेे रोका गया तो उसके पास कोई ई रवन्ना नही मिला। वाहन बुग्गावाला क्षेत्र से इमलीखेड़ा होते हुये भगवानपुर की ओर जा रहा था, मार्ग में कई चैकी होने के बाद भी इसे किसी ने नहीं रोका गया। वाहन संख्या-यू0के007 सीबी 9767 (16 टायरा) में 37 टन अवैध बजरी पायी गयी। वाहन चालक पंकज कुमार पुत्र जगतमाल, निवासी सतपुरा, सहारनपुर के पास कोई वैध दस्तावेज नही थे। जिसे इमलीखेड़ा पुलिस के सुपुर्द किया गया। खनन विभाग की टीम केे गश्त बढ़ाने पर सांय बहादराबाद-हरिद्वार मोटर मार्ग पर वाहन संख्या-यू0के007 सीबी 3752 (22 टायर) आ रहा था। जिसमें ई रवन्ना सुबह 11 बजे से कटा पाया गया परन्तु वाहन के 11 बजे से 6 बजे तक रेंगते हुये पाये जाने पर 1 रवन्ना पर 2 चक्कर लगाने की संभावना के दृष्टिगत कार्यवाही की गयी। वाहन में अवैध 37 टन कोरसेंड भरी पायी गयी। ऐसे ही चैंकिंग का अभियान जारी रहा।

जिला खान अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि जो वाहन अवैध परिवहन में पकड़ा जाता है उसे तत्काल सीज कर दिया जाता है, यदि किसी वाहन में गलत ई रवन्ना पाया जाता है या अधिक समय का ई रवन्ना दिया जाता है ऐसे केस में जहां से भी रवन्ना काटा गया होता है, उस खनन प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया जा रहा है। उनका संतोषजनक जबाब न होने के कारण उनका पोर्टल बन्द कर दिया जाएगा तथा जो भी वाहन फर्जी ई रवन्ना के पाया जायेगा, उनको सीज किये जाने के साथ-साथ वाहन चालक/स्वामी पर खनन एक्ट व आई0टी0 एक्ट में मुकद्दमा दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *