हरिद्वार । विगत 17 जनवरी को चौकी गैस प्लान्ट मे स्थित सरकारी आवास के पीछे नाले से अज्ञात महिला का शव मिलने सम्बन्धित प्रकरण का पुलिस ने पटाक्षेप करते हुए हत्यारे को बिहारीगढ़ सहारनपुर से दबोचने में कामयाबी हासिल की।
अज्ञात शव मिलने के बारे में शहर भर में आग की तरह फैली खबर का तत्काल संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय सिंह अन्य मातहत पुलिस ऑफिसर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे तथा टीम का गठन करते हुए शव की हकीकत को सामने लाने के निर्देश दिए गए थे।
पोस्टमार्टम के बाद शव की पहचान के प्रयास करने पर जानकारी मिली कि अज्ञात शव ग्राम कुरडीखेडा चाणचक थाना बिहारीगढ जिला सहारनपुर निवासी श्रीमती कृष्णा का है। मृतका कृष्णा ब्रहमपुरी सिड़कुल हरिद्वार में किराए पर अपनी चार बेटियों के साथ रह रही थी। अपने ही गांव के दीपक नामक युवक के साथ पिछले चार साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही कृष्णा का बीते कुछ समय से अवैध संबंध में शक को लेकर दीपक के साथ झगडा चल रहा था जिस कारण दीपक अक्सर मारने की धमकी देता था।
शव की पहचान होने पर कोतवाली रानीपुर में मृतका की बेटी की तहरीर पर मु0अ0स0 21/2023 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया। घटना के बाद से ही फरार चल रहे नामजद अभियुक्त दीपक द्वारा अपना मोबाईल फोन बन्द करने के चलते अभियुक्त को दबोचने में पेश आ रही तमाम परेशानीयों के बीच मुखबिरों को सक्रिय करने पर जानकारी मिली कि अभियुक्त एक नया मोबाईल नम्बर प्रयोग कर रहा है। गिरफ्तारी से बचने के लिए पुरकाजी, अम्बाला, पानीपत, कुरुक्षेत्र , लुधियाना व पटियाला आदि स्थानों पर लगातार अपना ठिकाना बदल रहे अभियुक्त दीपक पुत्र जितेन्द्र नि0 ग्राम कुरडी खेडा चाणचक थाना बिहारीगढ सहारनपुर को पुलिस टीम ने कठिन परिश्रम के दबोचने में सफलता हासिल की गई।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त दीपक मृतका कृष्णा के साथ करीब चार साल से ब्रह्मपुरी में रह रहा था और दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे लेकिन कृष्णा ने करीब 15-20 दिन से अभियुक्त दीपक से बातचीत बंद कर दी थी और अभियुक्त का नम्बर भी ब्लॉक कर दिया था अभियुक्त को ये शक था कि कृष्णा का संबंध किसी और से भी है और वह अभियुक्त के साथ नहीं रहना चाहती है। जिस कारण 16 जनवरी को सुबह दीपक, कृष्णा के कमरे में पहुंचा और कृष्णा को फोन दिखाने के लिए कहा, कृष्णा के फोन पर दीपक को दूसरा सिम मिला जिस कारण दोनों में झगड़ा हुआ। उसी दिन रात्रि में अभियुक्त कृष्णा की कंपनी हर्ष प्लसटो के पास पहुंचा और चौकी गैस प्लांट के पीछे दोनों के बीच दोबारा से इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ इसी दौरान दीपक ने कृष्णा को नाली में डालकर ऊपर पीछे से उसका सिर नाली में दबाकर उसकी हत्या कर दी।
अभियुक्तों को पड़ने वाली पुलिस टीम में कोतवाल रानीपुर नरेन्द्र सिंह बिष्ट एस आई आनन्द मेहरा,अमित नौटियाल, नितिन चौहान-का0 विवेक गुसांई ,अजय कुमार,दीप गौड़आदि शामिल थे।