*अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर शादी का दबाव बना रहा युवक*

काशीपुर। एक युवक ने नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर उसके अश्लील फोटो खींच लिए और अब शादी का दबाव बनाने के लिए यह अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है , युवती के पिता ने इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला अल्ली खां निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री को इसी मोहल्ले का आकिब नामक युवक काफी दिनों से परेशान कर रहा है , स्कूल जाते समय उसने उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर एक स्थान पर ले जाकर उसकी अश्लील फोटो खींच ली और अब शादी का दबाव बना रहा है। शादी ना करने पर यह अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है ।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *