अश्लील वीडियो बनाने का लगाया आरोप, महिला ने की जाँच की मांग

हरिद्वार। यूपी की रहने वाली महिला ने पति से चल रहे विवाद को निपटाने के बहाने हरिद्वार बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर होटल में रेप करने व अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगायी है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए महिला ने बताया कि उसका पति के साथ विवाद चल रहा है। इसी वर्ष जनवरी में विवाद को निपटाने के बहाने उसके पति ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसेे हरिद्वार बुलाया। पति के दोस्त उसे एक होटल में ले गए और नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो बनाया। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गयी। इसके बाद पुलिस में शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए दोनों ने उसे ले जाकर पुरकाजी के पास छोड़ दिया। पीडिता ने बताया कि उसने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी। लेकिन पुलिस ने मुकद्मा दर्ज नही किया। बाद में अदालत के आदेश पर पुलिस ने मुकद्मा तो दर्ज कर लिया। लेकिन किसी भी आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया। महिला ने उच्चाधिकारियों से आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। न्याय की गुहार लगाते हुए महिला ने रोते हुए बताया कि वह लगातार पुलिस के चक्कर काट कर रही हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *