आईएएस और पीसीएस बनने के लिए महानगरों की धूल फांकने वाले बच्चे अब काशीपुर में ही पढ़कर पहुंच रहे हैं अपने मुकाम पर

काशीपुर से भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट

उत्तराखंड के काशीपुर में दिल्ली व अन्य महानगरों की तर्ज पर सुविधाएं देकर सरकारी नौकरी की तैयारियां करवा रही काशीपुर की नालंदा और सरस्वती एकेडमी के बच्चे भारी संख्या में पीसीएस प्री, पुलिस, आर्मी और अन्य विभागों में चयनित हुए हैं। जिसकी चौतरफा तारीख की जा रही है।

यहां गौतम नगर में स्थित नालंदा एकेडमी के संचालक विवेक शुक्ला ने बताया कि काशीपुर के अलावा उत्तर प्रदेश के ठाकुरद्वारा और चंदौसी में भी उनकी शाखाएं हैं ।हाल ही में उनके यहां 30 बच्चे पुलिस में ,16 स्टेनो, 5 यूपीपीसीएल और 13 बच्चे पीसीएस प्री एग्जाम में चयनित हुए हैं ।3 दिन पूर्व उनकी एकेडमी के बच्चे आईएएस की परीक्षा में भी सम्मिलित हुए हैं। दिल्ली के मुखर्जी नगर और राजीव नगर की तर्ज पर उनके यहां ऐ सी लाइब्रेरी की सुविधा है। जो 24घंटे चालू रहती है।

इसके अलावा यहां आवास विकास स्थित सरस्वती एकेडमी के बच्चे भी बड़ी संख्या में इंडियन आर्मी, एसएससी ,यूके एसएससी, और पीसीएस प्री के लिए चयनित हुए हैं ।एकेडमी के संचालक हीरा सिंह ने बताया कि वो डिजीटल बोर्ड के जरिए बच्चों को शिक्षित करते हैं। इसके अलावा उनका यूट्यूब चैनल भी है जिसके हजारों सबस्काईबर है। और करोना काल में भी इसी के जरिए उन्होंने बच्चों की तैयारियां करवाई थी। एकेडमी में अन्य सुविधाओं के साथ ही लाइब्रेरी की सुविधा भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *