शिमला। आजाद भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का आज सुबह निधन हो गया। किन्नौर के कल्पा निवासी श्याम सरन नेगी 106 साल के थे। उन्होंने रात 2 बजे अपने घर पर आखिरी सांस ली। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने लिखा ट्विटर पर लिखा ” स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता एवं किन्नौर से संबंध रखने वाले श्याम सरन नेगी जी के निधन की खबर सुनकर दुःखी हूं। उन्होंने अपना कर्तव्य निभाते हुए 34वीं बार बीते 2 नवंबर को ही विधानसभा चुनाव के लिए पोस्टल वोट डाला, यह याद हमेशा भावुक करेगी।