हरिद्वार। आज रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने नगर निगम हरिद्वार के वार्ड नंबर-52 में विष्णुलोक कालोनी की सड़कों का पुनर्निर्माण कार्य शुरू कराया। रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा 76 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग सड़कों पुननिर्माण किया जा रहा है।
इस अवसर पर आदेश चौहान ने कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रतिबद्ध हैं। वह अपने क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, बिजली एवं शिक्षा जैसी मूलभूत आवश्यकताओं कि पूर्ति को लेकर लगातार प्रयासरत हैं।
वार्ड के पार्षद सुनील पांडे ने विधायक आदेश चौहान का धन्यवाद करते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों की बड़ी श्रृंखला जारी है। इसके लिए क्षेत्रीय जनता उनका अभार प्रकट करती है।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अतुल वशिष्ठ, पार्षद अनुज सिंह, धर्मपाल चैहान, रमेश बिंदल, रमेश राय, बासुदेव यादव, सूर्यवंशी, अवधेश कुमार, सुरेश चंद गोयल, शिवकुमार, कुलबुल पाल सहित अनेकों स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।