काशीपुर। जिलाधिकारी के निर्देशन में आज आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब बाद बनाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया ,जिसके तहत आठ शराब भटियां तहस-नहस कर 14 हजार लीटर लाहन को नष्ट किया गया।
आबकारी विभाग के निरीक्षक सोनू सिंह की अगुवाई में आबकारी विभाग की टीम ने आज सुबह अपने लाव लश्कर के साथ रमपुरा नाला , जगतपुर पट्टी वह गुलजारपुर के जंगल में जा पहुंची । टीम को देख कर अवैध शराब बना रहे लोग तो भाग खड़े हुए परंतु टीम ने चलती हुई आठ शराब भट्टियों को तहस-नहस कर शराब बनाने के उपकरण अपने कब्जे में ले लिए ।टीम ने 14हजार लीटर लाहन मौके पर ही नष्ट कर दिया जबकि 180 लीटर अवैध शराब बरामद की ।आबकारी विभाग द्वारा अचानक की गई इस कार्रवाई से अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया ,और यह लोग जंगलों की ओर भाग खड़े हुए ।आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह ने बताया कि खराब मौसम और बारिश के कारण उनकी गाड़ी रास्ते में फंस गई वरना गुलजारपुर जंगल से आगे जाने की भी योजना बनाई गई थी , उन्होंने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध यह कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी ।आबकारी विभाग की इस टीम में उप आबकारी निरीक्षक असीस सिद्दीकी ,हरिओम राणा ,कृष्णचंद्र, भरत कुमार आदि शामिल थे।