हरिद्वार। ललतारौ पुल स्थित सिंह सभा में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में दूसरे दिन मुख्य अतिथि विधायक मदन कौशिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक श्री कौशिक ने कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य का शरीर विभिन्न प्रकार के कष्टों से जकड़ा हुआ है आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति रोगों को जड़ से समाप्त करती है। शिविर में डॉक्टर दुआजी ने ब्लड प्रेशर से परेशान रोगियों को आयुर्वेदिक चिकित्सा से इलाज कर उन्हें तत्काल लाभ महसूस का अहसास दिलाया। यह तीन दिवसीय शिविर मानव कल्याण समिति रजिस्टर्ड के तत्वाधान में निःशुल्क किया जा रहा है। इस अवसर पर चिकित्सा के लिए अनेक लाभार्थी उपस्थित रहे।