काशीपुर । चोरों के हौसले अब इस कदर बुलंद है कि आम आदमी को छोड़ पुलिस वालों के घरों पर हाथ साफ कर रहे हैं, ऐसे ही वाक्य में अज्ञात चोरों ने आरपीएफ इंस्पेक्टर के घर में घुसकर दिनदहाड़े लाखों रुपए की नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट प्रभारी रणदीप कुमार ड्यूटी पर गए थे और बच्चे स्कूल गए थे उनकी पत्नी कविता दोपहर 12:40 बजे स्कूटी से बच्चों को लेने चली गई ,आधे घंटे बाद जब वह वापस आई तो देखा कि अलमारी का ताला टूटा हुआ है और उसमें रखे दो लाख रुपए और मोबाइल फोन गायब था , वारदात की रिपोर्ट रणदीप कुमार द्वारा दर्ज करा दी गई है । गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में चोरी की वारदातों में इजाफा हुआ है चोर जब पुलिस पर हाथ डालने से नहीं घबरा रहे तो आम आदमी को क्या छोड़ेंगे।