ईवीएम मशीन और वीवीपैट का प्रथम रेंडमाइजेशन

हरिद्वार। लोकसभा चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए आज ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को विधानसभावार में आवंटित करने के लिये जिला चुनाव अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर्स की उपस्थिति में भारतीय निर्वाचन आयोग के सॉफ्टवेयर ईएमएस-2 कि जरिये पहला रेंडमाइजेशन किया गया।

इस प्रक्रिया में कुल बूथों के 125 प्रतिशत कंट्रोल यूनिट, 125 प्रतिशत बैलेट यूनिट, और 135 प्रतिशत वीवीपैट का रैंडमाइजेशन हुआ। सॉफ्टवेयर से प्राप्त बीयू, सीयू, और वीवीपैट मशीनों की सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शीघ्र ही द्वितीय रेंडमाइजेशन किया जाएगा। ईवीएम को स्ट्रॉन्ग रूम में सीसीटीवी कैमरों की नजर में कढ़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *