उत्तराखंड: खाई में गिरी तीर्थयात्रियों की कार, 3 की मौत, 3 की हालत गंभीर अप

उत्तराखंड : ऋषिकेश बदरीनाथ मार्ग पर नीर गड्डु के पास हुआ सड़क हादसा,एक कार गहरी खाई में गिरी,पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पंहुचकर चला रही है रेस्क्यू अभियान

ऋषिकेश बदरीनाथ मार्ग स्थित नीर गड्डू के पास एक आर्टिगा करा जिसमे 6 लोग सवार थे वह अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी इस हादसे में कार में सवार 6 लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई।

वही तीन लोगों को उपचार के लिए ऋषिकेश के राजकीय चिकित्सालय में भेजा गया है मुनी की रेती एसएसआई रमेश कुमार सैनी ने यह जानकारी दी है उन्होंने बताया कि हादसा अभी कुछ देर पहले हुआ है।

भगवान बदरीनाथ के दर्शन के लिए जा रही यात्रियों की कार रास्‍ते में हादसे का शिकार हो गई। कार में कुल छह लोग सवार थे। अभी हादसे के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *