उत्तराखंड भाजपा संगठन द्वारा नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट का हुआ फूल मालाओं से स्वागत

उत्तराखंड भाजपा संगठन द्वारा उत्तराखंड प्रदेश के बनाए गए महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट का लालकुआं की क्षेत्रीय जनता द्वारा फूल मालाओं के संग स्वागत किया गया ।

इस दौरान क्षेत्र की जनता काफी खुश नजर आई और उन्होंने अपने नए महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट से मुलाकात की और प्रदेश में भाजपा को मजबूती से आगे ले जाने और संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा की ।
इस दौरान भारी संख्या में क्षेत्र की जनता राजेंद्र सिंह बिष्ट के स्वागत समारोह में पहुंची और राजेंद्र सिंह बिष्ट ने भी लोगों को बधाई दी ।

वही, राजेंद्र सिंह बिष्ट प्रदेश महामंत्री ने कहा कि जो भी जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है मैं उसका पूर्ण रूप से पालन करूंगा साथ ही संगठन को मजबूत करते हुए आने वाले चुनाव में भी भाजपा को आगे ले जाने का काम करूंगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *