उत्तराखंड :सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर पुलिस का अभियान हुआ तेज, मिठाई की दुकान पर 1 लाख का जुर्माना

रामनगर (नैनीताल)। प्रशासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया। प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त करने के साथ ही एक मिठाई की दुकान पर सिंगल यूज प्लास्टिक पाए जाने पर दुकानदार पर एक लाख रुपया जुर्माना लगाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में कारोबारियों में खलबली मच गई।

एसडीएम गौरव चटवाल, सीओ बलजीत सिंह भाकुनी, नगर पालिका स्वास्थ्य निरीक्षक राजकुमार भारती ने अभियान चलाकर कुंदन मिष्ठान भंडार से 143 प्लास्टिक कंटेनर बरामद किए। स्वास्थ्य निरीक्षक राजकुमार भारती ने बताया कि मिष्ठान भंडार स्वामी पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। बरामद प्लास्टिक भी जब्त की गई। एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ पूरे प्रदेश में अभियान चल रहा है। व्यापारियों को बैठक कर पूर्व में ही प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के लिए चेताया गया था। इसके बाद भी रामनगर में कई स्थानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग किए जाने की सूचना मिल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *