उत्तराखण्ड भाजपा की टॉप लीडरशिप की दिल्ली दौड़ से चर्चाओं का बाजार गर्म

देहरादून। सूबे में इन दिनों राजनीतिक सियासत गरमाई हुई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र और विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी के दिल्ली दौरे के बाद से ही उत्तराखंड की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। यही नहीं जानकारी मिल रही है कि भाजपा के कई मंत्री भी दिल्ली में मौजूद हैं। सियासी गलियारों में सत्ता में मजबूत पकड़ रखने वाले इस पूरे घटनाक्रम को उत्तराखंड में आने वाले एक बड़े राजनीतिक बदलाव का संकेत बता रहे हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि हो सकता है कि आधी कैबिनेट को खाली कर के नये चेहरे लाये जा सकते हैं। हालांकि, उत्तराखंड भाजपा संगठन इस सभी अटकलों को खोखला बता रही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष के दिल्ली दौरे को एक संयोग करार दिया है, जिसमें राज्य की जनता को उम्मीद है कि इस बार भी मुख्यमंत्री धामी अपने दिल्ली दौरे से बड़ी सौगात लेकर आएंगे। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि पर्यटन विभाग का एक बड़ा प्रोग्राम दिल्ली में आयोजित किया गया है। राज्य के पर्यटन विभाग को एक सम्मान दिया जाना था और उसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली गए हैं। साथ ही केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात के जरिए राज्य की जनता को कुछ बड़ी सौगात भी मिल सके। क्योंकि राज्य की जनता को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बड़ी उम्मीद है। मुख्यमंत्री धामी भी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *