उदयराज सिंह होंगे अब उधम सिंह नगर के नए जिलाधिकारी

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कल रात किए गए 36 आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले में उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी जुगल किशोर पंत का भी तबादला हो गया है। उनके स्थान पर उदय राज सिंह को जिले का नया डीएम बनाया गया है।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल रात प्रदेश के 36 आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले किए हैं, जिनमें पिछले डेढ़ साल से जिले में तैनात जिलाधिकारी युगल किशोर पंत का स्थानांतरण अपर सचिव पर्यटन, अपर मुख्य कार्य अधिकारी पर्यटन विकास परिषद देहरादून के लिए कर दिया गया है। श्री पंत की जगह उदय राज सिंह को उधम सिंह नगर जिले का नया जिलाधिकारी बनाया गया है ,उन्हें प्रबंध निदेशक तराई बीज विकास निगम का अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *