काशीपुर। एमपी चैक पर पानी की लाइन डालने के लिए जल संस्थान ने सड़क खोद दी। इससे रास्ता बंद हो गया। लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एमपी चैक के पास भारत पेट्रोलियम पंप के सामने स्थित नाले को सड़क के दूसरे तरफ बने नाले में जोड़ने के लिए सड़क के बीच से हूम पाइप डाला जा रहा है। इसके लिए जल संस्थान ने सड़क खोद दी। जल संस्थान ने इसके लिए जेसीबी से खुदाई करवाकर पानी की सप्लाई बंद कर दी थी। खुदाई के कारण फाटक के पास ट्रैफिक संचालन में काफी दिक्कतें आईं। जल संसथान के जेई प्रदीप चैहान ने बताया जो ह्यूम पाइप दोनों नालों को जोड़ने के लिए डाला जाना है उसके बीच पानी की पाइपलाइन आ रही है। इस वजह से लगभग 20 मीटर पाइपलाइन को नीचे शिफ्ट किया जा रहा है। उसके बाद सड़क के बीच में गढ्ढा कर ह्युम पाइप डाला जाएगा। बरसातों में एक नाले में पानी का लोड बढ़ जाने पर दूसरे नाले में पानी चला जा सकेगा।