हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने सैनिक सम्मेलन व क्राइम मीटिंग का आयोजन किया। सम्मेलन में एसएसपी ने पिछले माह फील्ड में अच्छा कार्य करने पर 15 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अजय सिंह ने कहा कि पुलिस का कार्य समाज को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है यदि इस कार्य में आपकी भूमिका अच्छी होगी तो आप सम्मान के अधिकारी हैं। आपके अच्छा कार्य करने से जनता में पुलिसकर्मियों की छवि अच्छी बनेगी तथा आपसेे अन्य पुुलिसकर्मियों को भी प्र्रेरणा मिलेगी।
एसएसपी ने सम्मेलन के उपरांत पुलिसकर्मियों के साथ क्राइम मीटिंग एवं निर्देश दिये। इनामी अपराधियोें को पकडऩे के लिए थानों में सख्त कार्यवाही कर प्राथमिकता सेे गिरफ्तार किया जाए। थाना प्रभारी को थाने के सभी अभियोग की जानकारी होते हुये उस पर सख्त कार्यवाही की जाए। जनता को जागरुक करने के लिए पोस्टर और बैनर का सहारा लिया जाए। किस्त न जमा करने पर अगर फाइनेंसर द्वारा बिना पुलिस को शिकायत कर किसी की गाड़ी उठाने का मामला प्रकाश में आने पर फाइनेंस वालों पर लूट का मुकदमा दर्ज किया जाय। मुख्यालय द्वारा मोडिफाइड साइलेंसर, डिजाइनर नंबर प्लेट, प्रेशर हॉर्न, नाबालिक बच्चों द्वारा गाड़ी चलाने के सम्बन्ध में चलाए जा रहे अभियान को गंभीरता से लें। उत्तराखण्ड पुलिस एप व एप के सबकंटेंट गौरा शक्ति को आमजन तक पहुंचाने के लिए और अधिक मेहनत की आवश्यकता है। सभी प्रभारी सुनिश्चित करें कि ऐसे अपराधी जिन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है, उनके खिलाफ 14 (१) की कार्यवाही की जाए। नशीले इंजेक्शन मिलने पर ये अवश्य देख लें की कमर्शियल क्वांटिटी है या नही। यदि हां तो 68 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करें। नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को कोई भी प्रभारी हल्के में न ले।