एसपी सिटी ने शिव भक्तों से रूबरू होते हुए कांवड़ मेला मार्गों का निरीक्षण किया

हरिद्वार। आज एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने श्यामपुर क्षेत्र के अन्तर्गत चिड़ियापुर बॉर्डर पहुंच कर शारदीय कांवड़ मेले की तैयारियों का जायजा लिया गया। स्वतंत्र कुमार सिंह ने कांवड़ के लिये गंगा जल लेने हरिद्वार आये शिव भक्तों से रूबरू होते हुए कांवड़ मेला मार्गों, राजमार्ग, नहर पटरी आदि स्थानों का निरीक्षण किया। साथ ही मेला क्षेत्र में हुए अस्थाई अतिक्रमण हो हटाते हुए अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु आदेश दिये। जिससे कांवड़ यात्रा में आने वाले शिव भक्तों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *