ऑनलाइन होंगी रेलवे की विभागीय परीक्षाएं

नई दिल्ली । रेलवे की विभागीय परीक्षाएं अब ऑनलाइन आयोजित होंगी। इसमें सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे। 150 नंबरों के प्रश्न पत्र में सभी प्रश्नों के 4-4 वैकल्पिक जवाब होंगे। इनमें से एक सही विकल्प का चयन उम्मीदवार को करना होगा।
रेलवे ने क्लर्क से लेकर सुपरवाइजर स्तर तक के कर्मचारियों को प्रमोशन देने, और उनकी कार्य क्षमता को देखने के लिए ऑनलाइन विभागीय परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। पहली बार इस परीक्षा का आयोजन केंद्रीय स्तर पर, रेलवे भर्ती बोर्ड बड़ोदरा के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा। ग्रुप बी के कुल भर्ती पदों में से 30 फ़ीसदी पद उन रेल कर्मियों के प्रमोशन के लिए सुरक्षित रखे जाते हैं। जिन्होंने रेलवे में 5 साल की सेवा पूरी कर ली है। 70 फ़ीसदी पद 5 साल से अधिक की सेवा कर चुके रेल कर्मियों के लिए सुरक्षित होते हैं। ग्रुप बी की परीक्षा में बी समूह के सभी रेल कर्मियों को शामिल होना अनिवार्य होता है। प्रमोशन के लिए यह परीक्षा आवश्यक है। 150 नंबर के ऑब्जेक्टिव परीक्षा में 80 नंबर तकनीकी के, 40 नंबर जनरल नॉलेज तथा 15 नंबर विभागीय भाषा, पालिसी और नियम संबंधी होंगे।
नेगेटिव मार्किंग होगी।
प्रश्न पत्रों की जांच के दौरान नेगेटिव मार्किंग होगी। सही जवाब का एक नंबर परीक्षार्थी को मिलेगा। गलत जवाब होने पर 1/3 नंबर कटेंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *