हरिद्वार। भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत जिला अध्यक्ष डाॅ. प्रदीप कुमार के नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा हरिद्वार की ओर से प्रबुद्ध जनसम्मेलन भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, समावेशी ओबीसी सूची अधिकार, ओबीसी क्रीमी लेयर का बजट 6 लाख से बढाकर 8 लाख कर दिया है। ओबीसी के लिये ग्रेड सी नौकरी में साक्षात्कार समाप्त कर दिया है। कैन्द्रीय विद्यालय, व सैनिक स्कूलों में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान दिया है तथा छात्रों की प्री मैट्रिक छात्रवृति आय 44.5 हजार से बढ़ाकर ढाई लाख कर दी है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रदीप कुमार व जिला महामंत्री पवनदीप कुमार ने किया।
जनसम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने की। उन्होने बताया कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 मंत्री ओबीसी समाज से बनाये हैं, जो प्रत्येक वर्ग के लिये कार्य करेंगे। उन्होने कार्यकर्ताओं से 2024 में भाजपा सरकार को पुनः विजयी बनाने के साथ साथ चुनाव में पूरी ताकत झौंकने का भी आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी शैलेन्द्र बिष्ट, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, उपाध्यक्ष संदीप अरोड़ा, महामंत्री आशुतोष शर्मा, आशू चौधरी, रवि कश्यप, आदित्य गिरी, मोहित वर्मा, विपिन चौधरी, नरेंद्र सिंह चंदेल, रविन्द्र कुमार, सर्वेश प्रजापति, विवेक कश्यप, मिथुन चौधरी, पवन सैनी, संदीप सिंघानिया, मुकेश पूरी, सुशील पंवार, दीपांकर सैनी, प्रमोद चौधरी, आजादवीर, राकेश नायक, डाॅ. बबीता योगाचार्य, सोनेश कश्यप, सोनू कश्यप, सतीश कुमार, तेजपाल, सुधीर कुमार, आरती, सुनीता कश्यप, शालिनी, आकाश कश्यप, ऋषभ सैनी, मुनेश पल, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।