भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया ‘‘गांव गांव चलो, घर-घर चलो अभियान’’ का शुभारंभ

हरिद्वार के जमालपुर कलां गांव से हुई विशाल जनसभा एवं जनसंपर्क की शुरुआत

हरिद्वार। जमालपुर कलां स्थित आशीर्वाद बैंकट हॉल में भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एक विशाल सभा का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद हरिद्वार रमेश पोखरियाल निशंक रहे। इस अवसर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से जनता की भलाई हेतु लिये गये निर्णय तथा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाने का कार्य ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं को ‘‘गांव गांव चलो, घर-घर चलो अभियान’’ के अन्तर्गत दिया है।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद महाराज ने कहा कि आज देश विकास की ओर बढ़ रहा है। जहां सड़कों पर घंटो जाम लगता था वहां आज फोर लाइन सड़कें तथा फ्लाई आ़ेेबर ब्रिजों का निर्माण हो चुका है तथा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार ने घर-घर उज्जवला योजना की ओर से गरीबों को गैस-सिलेंडर की सुविधा, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, निशुल्क अनाज योजना तथा अनेक सरकारी योजनाओं से जनता को लाभ पहुँचाया है। सन्दीप गोयल जिलाध्यक्ष भाजपा हरिद्वार ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ओबीसी समाज को पार्टी में भरपूर सम्मान दिया जा रहा है एवं ओबीसी वर्ग के लिए सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

इस अवसर पर सन्त मण्डल आश्रम के राममुनि  महाराज पीठाधीश्वर उपस्थिति रहे एवं महेन्द्र धीमान, भरत लाल उत्तराखंडी, सत्यपाल सैनी, कविन्द्र चौधरी, आशुतोष शर्मा, आशु चौधरी, लव शर्मा, मोहित वर्मा, संदीप सिंहानिया प्रजापति, बबीता योगाचार्य, जितेंद्र चौरसिया, सत्यपाल, पवनदीप कुमार, मोहित वर्मा, हरेंद्र चौधरी, विपिन काका, नकली सैनी, राजबीर कश्यप, प्रमोद पाल, नाथीराम सैनी, आदित्य गिरी, रवि कश्यप, सन्दीप अरोड़ा,पवन सैनी, सर्वेश प्रजापति, सचिन सैनी,रोहित पाल, विवेक कश्यप इत्यादि पदाधिकारियों सहित अनेको ओबीसी मोर्चा के हज़ारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *