“औ से औरत” शब्द भारत में पाठ्यक्रम से हटाया जाए, शब्द है अपमानजनक: योगेन्द्र कुमार साहू

हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू ने सदस्य प्रीति आर्या के नेतृत्व में विद्यालयों के पाठ्यक्रम से औ से औरत शब्द हटाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन भेजा है। संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू ने कहा कि अरबी भाषा से निकला औरत शब्द मातृशक्ति के लिए अपमानजनक है। इस शब्द को पूर्ण रूप से भारत में प्रतिबंध किया जाये।

.इस अवसर पर संस्था की मार्गदर्शक पूजा लटवाल ने कहा की अरबी में औराह या औरत का मतलब महिला का गुप्तांग होता है। हमारे देश में छात्रों को विद्यालयों में इस अपमान जनक शब्द से पढ़ाई कराई जा रही है। इससे हमारे देष के छात्र अरबी गुलामी की मानसिकता से ग्रसित हो रहे हैैं।

ज्ञापन देने वालों में संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय, अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू, सचिव नन्दकिशोर आर्या, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, मनोज कुमार, रवि गुप्ता, पूजा लटवाल, प्रीती आर्या, शौफाली जायसवाल, चेतना लटवाल, कंचन जोशी, काजल खत्री, जानकी रैगाई, जानकी कश्यप, नन्दकिशोर आर्या, मुकेश साहू, नवीन तिवारी, संदीप यादव, राजेश साहू, रोहतास प्रजापति, मुकेश बिष्ट, अमन कुमार, सुशील राय, मुकेश कुमार, सूरज कुम्हार आदि लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *