कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए – चैधरी कुलदीप वालिया

हरिद्वार। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए चैधरी कुलदीप वालिया ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र की मोदी सरकार व उत्तराखण्ड की धामी सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिल रहा है। देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। चैधरी कुलदीप वालिया ने कहा कि भाजपा की विकासवादी नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानन्द प्रेरणा से उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की दिशा और दशा बदली है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड का चहुमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने के साथ संगठन को मजबूत बनाने में योगदान करेंगे। महिला नेत्री रजनी वालिया ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के संरक्षण सवंर्द्धन के साथ उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए निरंतर कदम उठा रही है। देश और प्रदेश की जनता का विश्वास भाजपा के प्रति लगातार बढ़ रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *