हरिद्वार। कांवड़ मेला समाप्त होने के बाद पूरी धर्म नगरी हरिद्वार गंदगी से पटी नजर आ रही है, जिसे साफ करना नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती है क्योंकि इस गंदगी के कारण महामारी फैलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
एक पखवाड़े तक चले कांवड़ मेले मैं करीब चार करोड़ लोग धर्म नगरी में कांवर और जल लेने के लिए पहुंचे , कांवड़ मेला तो कल समाप्त हो गया परंतु पूरे धर्म नगरी इसके बाद कूड़े के ढेर से पटी नजर आ रही है, गंगा घाटों से लेकर पार्किंग स्थल हाईवे व शहर की गलियों में कूड़े और गंदगी के ढेर नजर आ रहे हैं । खासकर प्रेम नगर आश्रम , गणेश घाट, गौ घाट सतनाम घाट और परशुराम घाट आदि जगहों पर कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं इस गंदगी को साफ करना नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती है ! इस चुनौती से निपटने व गंदगी से कोई महामारी न फैले इसके लिए नगर निगम ने बड़े स्तर पर सफाई अभियान शुरू कर दिया है , पूरे नगर निगम क्षेत्र को 15 जोन में बांटा गया है प्रत्येक जोन पर एक सेनेटरी इंस्पेक्टर, सुपरवाइजर के साथ 50 कर्मचारियों को तैनात किया गया है ! सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभालने वाले मुख्य नगर अधिकारी डॉ दयानंद सरस्वती का कहना है कि कांवड़ मेले के दौरान किसी भी जगह साफ सफाई करने का स्थान नहीं बचा था लेकिन मेरा समाप्त होते ही निगम द्वारा युद्ध स्तर पर सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है, यह कार्य दिन के अलावा रात के समय में भी किया जा रहा है !