कांवड़ मेला समाप्त, घाटो पर फैला कूड़े का अंबार, पुलिस ने चलाया सफाई अभियान

गंगानगरी के पावन धाम पर पवित्र श्रावण मास में शिव के जयकारों के साथ करीब 11 दिन चले कांवड़ मेले का समापन हो गया। मेले में करीब चार करोड़ सात लाख शिवभक्त गंगानगरी पहुँचे। परन्तु पीछे कूड़े के ढेर छोड़कर गए। कांवड़ के दौरान गंगा के घाटों पर एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के आदेशों की खुलकर धज्जियां उड़ी। जिसके कारण घाटों पर गंदगी का अंबार लग गया।

कांवड मेले में हरिद्वार नगर निगम व प्रशासन ने साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था की थी। किन्तु गंगानगरी में जैसे ही डाक कांवड़ों की भीड़ बढ़ी सारी व्यवस्थायें चैपट नजर आयीं। शिवरात्रि के पहले कांवड़ियों का ऐसा हुजुम लगा कि घाटों पर व्यवस्थायें चैपट हो गईं जिससे घाटोें पर कूड़े के ढेर नजर आये। घाटो पर जगह-जगह प्लास्टिक के ढेर लगे हैं। प्लास्टिक बैन होने के बावजूद पूरे मेले में धड़ल्ले से इसका प्रयोग किया गया। इसके कारण बीमारी फैलने का अंदेशा हो सकता है।

इसी के चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह की पहल पर पुलिस के गोद लिए हुए विष्णु घाट पर सफाई अभियान चलाया। आज कांवड़ मेले के बाद विष्णु घाट व उसके आसपास फैली गंदगी को पुलिस टीम ने साफ किया। मेले के उपरांत घाट पर जगह-जगह काफी मात्रा में गंदगी फैली हुई थी। जिसे पुलिस टीम व रिक्रूट आरक्षियों के द्वारा बड़ी मात्रा में सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही आम जनता से उनके आसपास हो रही गंदगी को साफ करने के लिये जागरूक किया। जिससे घाटों एवं उसके आसपास स्वच्छता एवं सुंदरता बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *