कांवड़ यात्रियों के लिये हरिद्वार पुलिस की नई पहल, क्यूआर कोड स्कैन जारी

हरिद्वार। 4 जुलाई से गंगानगरी में शुरू होने जा रहे कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने नई पहल की है। कांवड यात्रा में भोले के भक्तों को सुविधा देने के लिए क्यू आर कोड जारी किया है। क्यूआर कोड को स्कैन करते ही कावड़ियों को पार्किंग की स्थिति की जानकारी मिलेगी। जिसकेे लिये पुलिस प्रशासन ने विभिन्न प्रदेशों में दस लाख पैम्फलेट वितरण के लिये भेजे हैं। हार्ड कॉपी बॉर्डर पर लगाई जा रही है।

क्यूआर कोड स्कैन करते ही कांवड़ यात्रियों को रियल टाइम पार्किंग की स्थिति, भीड़ का दबाव बढ़ने पर रूट प्लान चेंज किया तो डायवर्जन की सुविधा, किसी व्यक्ति के खोये-पाये जाने पर जानकारी, सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से पुलिस की ओर से जारी गाइडलाइंस, फोटो वीडियो गैलरी से भोले के भक्तों की आकर्षक तस्वीरें और वीडियो तथा जिला दूरभाष संपर्क सूची से जनपद के अधिकारियों के मोबाइल नंबर की सुविधा मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *