काशीपुर की एक और पॉश कॉलोनी से लाखों के जेवर और सामान चोरी

काशीपुर । शहर में बढ़ती चोरियों के क्रम में काशीपुर की एक और पॉश कालोनी आवास विकास से गृह स्वामी की गैरमौजूदगी में एक और घर के ताले तोड़कर लाखों रुपए के जेवर व सामान चोरी हो गया । मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करा दी गई है ।

  मिली जानकारी के अनुसार यहां पुराना आवास विकास मकान नंबर 152 में किराए पर रहने वाली सुमन पत्नी जितेंद्र सिंह ने आज शाम कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मुरादाबाद जनपद के भगतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चांदपुर की मूल निवासी है कुछ ही दिन पूर्व उसकी शादी हुई थी सुमन ने रिपोर्ट में लिखा है कि 26 अक्टूबर को वह अपने किराए के मकान में ताला लगाकर ससुराल गई थी । आज वह अपने पति जितेंद्र सिंह के साथ जब वापस आए तो घर के ताले टूटे हुए थे ,अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के भी सभी ताले टूटे थे। छानबीन करने पर पता चला कि अलमारी में रखा उसका एक मंगलसूत्र ,गले की चैन , गले का हार, दो अंगूठी, एक जोड़ी कुंडल ,दो हजारा पायल चांदी की , गायब थे। बेड के अंदर रखा अन्य सामान भी गायब मिला यह देखते ही दोनों पति पत्नी के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने इस मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से काशीपुर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है पॉश कॉलोनी खासकर चोरों का निशाना बनी हुई है, लेकिन अभी तक किसी भी चोरी का पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *