काशीपुर । पिछले काफी दिनों से काशीपुर और आसपास के क्षेत्र वासियों के लिए आतंक का पर्याय बने तेंदुए को आखिरकार वन विभाग पिंजरे में फंसाने में कामयाब हुआ है। पकड़ में आए तेंदुए को वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
उल्लेखनीय है कि पिछले काफी दिनों से तेंदुए ने काशीपुर क्षेत्र में आतंक बरपा रखा था ,मानपुर रोड पर नई कॉलोनी के बाद यह तेंदुआ शहर के अंदर आ गया था। चैती गांव और द्रोणासागर टीले के बाद कचहरी क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक ने तो जैसे लोगों की रात की नींद हराम कर दी थी। कचहरी क्षेत्र के लोग अपने साथ ही अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित थे, इस क्षेत्र में उगी बड़ी बड़ी झाड़ियां तेंदुए के लिए शरणगाह बनी हुई थी द्रोणा सागर पर तेंदुए की दस्तक के बाद सुबह शाम वॉक के लिए जाने वाले लोग भयभीत रहते थे ,कई लोगों ने से तेंदुए के डर की वजह से वॉक पर जाना छोड़ दिया था । यहां मानपुर रोड पर कौशांबी कॉलोनी में वन विभाग की टीम ने गुलदार का सफल रेस्क्यू करते हुए उसे जंगल में छोड़ दिया इसके लिए वन विभाग ने इस क्षेत्र में एक पिंजरा लगाया था जिसमें तेंदुआ आसानी से फंस गया। वन क्षेत्राधिकारी ललित आर्य ने बताया कि जंगल के क्षेत्र में पेड़ काटकर आबादी हो जाने के कारण जंगली जानवर शिकार की तलाश में आबादी वाले क्षेत्र में घुस जाते हैं ।गुलदार को रेस्क्यू करने वाली वन विभाग की टीम में क्षेत्राधिकारी के अलावा सरजीत सिंह, बृजेश शर्मा, संदीप सिंह, नवीन चंद्र ,सुरेश चंद आदि वन कर्मी शामिल थे।