काशीपुर में धड़ल्ले से चल रहा है अवैध शराब का कारोबार

काशीपुर । पिछले लंबे समय से काशीपुर के लिये अभिशाप बना कच्ची शराब का कारोबार एक बार फिर से खूब फल-फूल रहा है, कथित रूप से पुलिस की  सांठगांठ से चल रहे इस अवैध कारोबार को करने वाले जहां मालामाल हो रहे है वहीं इसके आदी हो चुके लोग असमायिक मौत का शिकार हो रहे हैं।
     इस मामले में ग्राम पेगा  के समाजसेबी डा० तेजपाल सिंह ने डीआईजी को व्हाटस्प मैसेज भेजकर पैगा पुलिस चैक पोस्ट के पास खुलेआम शराब का कारोबार होने की बात कही है। गाँव की कई महिलाओं ने बताया कच्ची शराब  पी. पीकर उनके पतियों की मृत्यु हो चुकी है, और अब उनके बालिग – नाबालिग बच्चे इनके आदी हो रहे हैं, उन्होंने तत्काल इस धंधे को बंद  करने की माग की है। उधर इस मामले में बात करने पर आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह ने बताया कि विभाग आये दिन धंधा करने वालों की धरपकड़ करता रहता है, पैगा गांव   के बारे में उन्होंने बताया कि इसके लिये टीम बनाकर शराब के कारोबारियों की धरपकड़ की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *