काशीपुर। गणतंत्र दिवस की 74 वीं वर्षगांठ आज यहां धूमधाम के साथ मनाई गई इस अवसर पर विभिन्न सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यालयों के साथ ही स्कूल कॉलेजों में ध्वजारोहण किया गया, और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।


गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन यहां नगर निगम परिसर में आयोजित किया गया जिसमें ध्वजारोहण के बाद परेड और अन्य संस्कृत सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए ।इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज बांसखेड़ा में ध्वजारोहण के बाद कॉलेज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया । कार्यक्रम में कालेज के प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार साहू , एसएमसी अध्यक्ष महेंद्र सिंह, पीटीए अध्यक्ष आसिफ अली, वरिष्ठ प्रवक्ता धर्मपाल सिंह, अमित बटला ,बाबू प्रसाद यादव, उमा पांडे, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती रीना वर्मा, विजयालक्ष्मी सैनी, श्रीमती पूनम वर्मा मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन मनोहर सिंह सैनी ने किया । सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के छात्र छात्राओं राशि , अलविया,सोफिया, अल्फिया ,सुधांशु, अंजली राणा, हरप्रीत सिंह ,अर्पित आदि ने भाग लिया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय बांसखेड़ा में भी ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हाजी शकील अहमद , प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार शर्मा, अमरीश कुमार, अंकुर प्रताप, कुमारी शमीम जहां, कुमारी मुस्कान, कुमारी अर्चना चौहान विनीता रानी देवराज सिंह आदि मौजूद थे।



