काशीपुर। काशीपुर क्षेत्र से पिछले दिनों चोरी हुए 107 मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों के हवाले किए
। बरामद मोबाइलों की कीमत साढ़े चोदह लाख रुपए बताई गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने मामले का खुलासा करते हुए आज यहां बताया कि काशीपुर क्षेत्र से बढ़ती मोबाइल चोरी की वारदातों के मद्देनजर एक टीम का गठन कर चोरी के मोबाइल बरामद करने के निर्देश दिए गए थे । एसएसपी के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह ,पुलिस उपाधीक्षक परवेज अली ,एसओजी प्रभारी रुद्रपुर कमलेश भट्ट एसओजी प्रभारी काशीपुर रविंद्र नाथ बिष्ट के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया विभिन्न क्षेत्रों से चोरी गए मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर पुलिस ने गहनता से जांच शुरू की ,जिसमें पुलिस को सफलता भी मिली और विभिन्न कंपनियों के 107 मोबाइल फोन बरामद हुए जिनकी अनुमानित कीमत ₹14 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है। आज इन फोन के वास्तविक मालिकों को बुलाकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मोबाइल फोन उनके हवाले किए गए । पुलिस के इस सराहनीय कार्य की लोगों ने काफी प्रशंसा की है।