प्रमोद कुमार
कुमायू्ॅ युवा प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार भास्कर पोखरियाल को देहरादून में रविवार को उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के द्वितीय प्रांतीय सम्मेलन में देवभूमि रत्न अवॉर्ड से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मानित किया गया।
श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए उनको यह अवार्ड दिया गया गौरतलब है पोखरियाल ने की बड़े अखबारों में लंबे समय काम किया है। वर्तमान में वह उधमसिंहनगर में दैनिक भास्कर अखबार के ब्यूरो चीफ हैं। देवभूमि रत्न से सम्मानित होने पर श्री पोखरियाल ने कहां की उन्होंने लंबे समय से जनहित की खबरो से समाज के उत्थान की कोशिश की है। सम्मान मिलने से उनका काफी हौसला बढ़ा है।।