रिपोर्ट प्रमोद कुमार
रुद्रपुर,
उत्तराखंड सीड्स एंड तराई विकास निगम की बैठक मंडी निदेशालय के सभागार में आयोजित हुई जिसमें कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रबंध निदेशक से सभी व्यवस्थाओं को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए! प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि मंत्री के आदेशों के तहत टीडीसी की बैठक आयोजित की गई जिसमें पूर्व विधायक किच्छा राजेश शुक्ला मौजूद रहे एवं कृषि सचिव शैलेश बगोली ने टी डी सी विभागों की जानकारी लेते हुए विपणन तंत्र को मजबूत करने को लेकर विपणन विभाग के पदों को लेकर जानकारी ली एवं निगम के संयंत्रों के बारे में विस्तृत समीक्षा करते हुए बीजों के विपणन व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए इस अवसर पर निगम के प्रबंध निदेशक जीवन सिंह नगन्याल, महाप्रबंधक पीके सिंह, लच्छीराम आर्य दीपक पांडे, सीके सिंह बीके पांडे नकुल जोशी पीके सिंह श्रीकांत शर्मा टीडीसी की वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी कमल श्रीवास्तव सुनील श्रीवास्तव सुशील दुबे एवं टीडीसी के समस्त अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।