रूद्रपुर । कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास तथा जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किच्छा विधायक तिलकराज बेहड के आवास पहुॅचकर विधायक से शिष्टाचार भेंट की और उनके स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए उनके स्वास्थ्य लाभ की कामनी की।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी तारा ह्यांकी,डीपीआरओ रमेश चन्द्र त्रिपाठी, डीपीओ उदय प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा गुंजन सुखीजा, कमल जिन्दल पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सैना सहित अमित नारंग, गुरविन्दर सिंह चण्डोक सहित क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।