हरिद्वार। गोकशी के अपराध में संलिप्त एक इनामी आरोपी ने पुलिस को आत्मसर्पण किया है। मंगलौर थाना क्षेत्र अन्र्गत 9 सितम्बर को तीन अभियुक्तों पर गोकशी का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसमें पुलिस ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था तथा एक अभियुक्त फरार चल रहा था। जिसकी तालाश सरगर्मी से की जा रही थी तथा पुलिस द्वारा उस 10,000 रूपये का इनाम भी घोषित किया था।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलौर क्षेत्रान्र्गत सुभान पुत्र खलील अहमद, इरफान पुत्र खलील, शमीम पुत्र खलील निवासी पठान चैक कस्बा लंढोरा के विरूद्ध गोवंशी केे अपराध में धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने सुभान और इरफान को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अभियुक्त शमीम चालक व शातिर होने के कारण लम्बे समय से फरार चल रहा था संभावित स्थानों पर पड़ताल करने के बाद न मिलने पर पुलिस ने आरोपी पर 10,000 रूपये का इनाम घोषित कर दिया था एवं विभिन्न स्थानों पर फोटो भी चस्पा किया गया। जिससे भयभीत होकर आरोपी ने पुलिस को आत्मसर्पण किया है।