अरुण देव
लक्सर। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने एक अनोखी पहल की है। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने गरीब व अनाथ कन्याओं की शादी करने की पहल की है। गरीब व अनाथ कन्याओं की शादी के इस कार्य से खानपुर विधायक ने लोगों के दिल में जगह बना ली है। उसी क्रम में खानपुर विधायक उमेश कुमार के द्वारा आज (10 गरीब) कन्याओं की शादी कराई गई है। जिसमें 6 मुस्लिम कन्याएं और 4 हिंदू कन्याएं शामिल है। लक्सर में ऐसा पहली बार हुआ जब एक ही पंडाल में दो अलग-अलग समुदायों की कन्याओं की शादी एक साथ की गई हो। खानपुर विधायक ने बताया की हमने चुनाव से पहले खानपुर की जनता से एक वादा किया था की हम विधायक बनने के बाद विधायकी से मिलने वाले वेतन से वह हर महीने ऐसी कन्याओं की शादी कराएंगे जो अनाथ या बेहद गरीब है विधायकी से मिलने वाले वेतन से हम अपने लिए एक रुपया भी खर्च नहीं करेंगे। उन्होंने कहा अगर आपको अलग-अलग समुदायों की कन्याओं की शादी एक ही पंडाल में देखनी है तो इसकी शुरुआत आपको खानपुर विधानसभा से करनी होगी। खानपुर विधानसभा में अलग-अलग समुदाय की कन्याओं की शादी का कार्य एक ही पंडाल में किया जा रहा है। और हम आगे भी ऐसी शादियां कराते रहेंगे।