हरिद्वार। गंगा में स्नान करते समय गणेश दत्त घाट पर 2 युवक जल में डूब गये। इधर सूचना पर सप्त ऋषि चौकी पुुलिस व जल पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुँची। दोनों युवक दो दिन से शांतिकुंज में निवासरत थे।
घटना स्थल पर मौजूद सुधांशु कुमार पुत्र राजेश निवासी ग्राम सरैया थाना सकरा जिला मुजफ्फरपुर ने बताया कि दोनों मृतक उसके मित्र थे। घाट पर स्नान करते समय अभिषेक व साहिल निवासी मुजफ्फरपुर (विहार) पानी में बह गए। जल पुलिस तलाश में जुटी है। जिसमें एक युवक का शव जल पुलिस ने बरामद कर लिया है।