गांजा तस्करी में महिला सहित दो गिरफ्तार

हरिद्वार। नशा तस्करी मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 11 किलो 210 ग्राम गांजा भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार कल देर शाम थाना रानीपुर व सीआईयू पुलिस टीम को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ नशा तस्कर नशीले पदार्थो की डिलीवरी हेतू आने वाले है। सूचना पर संयुक्त कार्यवाही करते हुए थाना रानीपुर पुलिस व सीआईयू द्वारा क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया गया। इस दौरान पुलिस टीम को बहादराबाद रोड सलेमपुर तिराहे के समीप एक महिला सहित दो संदिग्ध लोग आते हुए दिखायी दिये। पुलिस टीम द्वारा जब उन्हे रूकने का इशारा किया गया तो वह सकपका कर भागने लगे। इस पर उन्हे घेर कर रोका गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 11 किलो 210 ग्राम गांजा बरामद किया। पूछताछ में उन्होने अपना नाम धर्मवीर सिंह पुत्र बच्चू सिंह निवासी कस्बा व थाना राया जिला मथुरा उत्तर प्रदेश व उर्मिला पत्नी चुन्ना लाल निवासी ग्राम हमीरपुर थाना सडपुरा जिला एटा उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय में पेश कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *