गुस्से से आगबबूला नवविवाहिता ने मौत को लगा लिया गले

देहरादून। शादी के 10 दिन बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पति की मौसी के घर फंदे पर लटका मिला। विवाहिता और उसके ससुराल वाले मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और मजदूरी करते हैं।
राज किशोर मूल निवासी बिहार मौसी के घर पर रहता है। उसकी 10 दिन पहले ही बिहार में शादी हुई थी। इसके बाद वह पत्नी बबीता (19 वर्ष) को भी यहीं लेकर आ गया। फोन पर बात करने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो पत्नी ने आत्महत्या कर ली।
घटना वसंत विहार थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर खाला की है। यहां पर राज किशोर मूल निवासी बिहार मौसी के घर पर रहता है। उसकी 10 दिन पहले ही बिहार में शादी हुई थी। इसके बाद वह पत्नी बबीता (19 वर्ष) को भी यहीं लेकर आ गया। राज किशोर मजदूरी करता है और बृहस्पतिवार सुबह सवेरे अपने काम पर चला गया था। इसके बाद सुबह करीब आठ बजे राज किशोर की मौसेरी बहन ने देखा कि बबीता ने छत पर लगी रॉड पर चुनरी से फंदा लगाया हुआ है। युवती ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पहुंच गए। सभी ने प्राइवेट एंबुलेंस से विवाहिता को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने बबीता को मृत घोषित कर दिया। पड़ताल में पता चला है कि विवाहिता के पति ने उसे फोन पर बात करने से मना किया था। इस बात से गुस्सा होकर उसने आत्महत्या कर ली। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *