भूपेंद्र सिंह
काशीपुर के गांव शिवलालपुर अमर झंडा के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर लाखों रुपए गबन का आरोप लगाते हुए सूचना अधिकार अधिनियम के तहत जिला अधिकारी से विभिन्न विकास कार्यों की सूचना मांगी है। जिसकी जांच अधर में लटकी हुई है। जिससे गांव के विकास कार्य बाधित हो रहे हैं ।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान अंकुर कुमार ने पिछले ग्राम प्रधान के कार्यकाल में जो विकास कार्य हुए थे उन्हें पुनः नया दर्शाते हुए ब्लॉक से लाखों रुपए का भुगतान प्राप्त कर लिया है ।जबकि वह कार्य हुए ही नहीं। ग्रामीणों ने स्ट्रीट लाइटों व इंडिया मार्का के नलों तथा सड़कों का मामला मुख्यता से उठाया।
उधर ग्राम प्रधान अंकुर कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया और कहा कि कुछ ग्रामीण इस तरह की शिकायत करके गांव के विकास कार्यों में रोड़ा बन रहे हैं ।और बे बुनियादी राजनीति करने पर तुले हैं।
अब इस मामले में क्या सच्चाई है यह तो एक जांच का विषय है